Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: 9वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने...

Jalandhar News: 9वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने किया केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात इलाके बिलगा थाना क्षेत्र के पुआदरा गांव में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अमृतसर के राहुल नामक युवक पर रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी 9वीं कक्षा में पढ़ती है।

पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। पहले उसे एक निजी डॉक्टर से दवा दिलाई गई, लेकिन कोई आराम नहीं लगा। 19 अप्रैल 2026 को पेट में तेज दर्द होने पर उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी महिला डॉक्टर के पास रेफर किया गया। महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मुस्कान गर्भवती है और उसकी डिलीवरी का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद लड़की की डिलीवरी कराई गई।

डिलीवरी के बाद महिला ने अपनी भतीजी से पूछताछ की, जिस पर लड़की ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक ने उसके साथ रेप किया था। राहुल का पूरा पता अभी ज्ञात नहीं है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़िता उनके भाई की छोटी बेटी है। भाई की पत्नी करीब 13 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। वहीं महिला के पिता अश्विनी कुमार की लगभग सवा साल पहले मृत्यु हो जाने के कारण पीड़िता पिछले करीब सात महीने से अपनी बुआ के पास ही रह रही थी। थाना बिलगा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -