HomePunjabJalandharJalandhar News: शहर में खुले 3 नए आम आदमी क्लिनिक, 107 दवाइयां...

Jalandhar News: शहर में खुले 3 नए आम आदमी क्लिनिक, 107 दवाइयां और 47 टेस्ट होंगे Free, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Punjab में आज से खुलेंगे 100 नए क्लीनिक

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक योजना को और विस्तार दे रही है। ऐसे में आज से राज्य के लोगों को 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे है, जोकि 3 दिन तक लोगों को समर्पित किए जाएंगे। दरअसल, नेता 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिनों तक विभिन्न इलाकों में इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेताओं द्वारा इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन किया जा रहा है। इनमें 73 शहरी और 27 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं। इस नए क्लिनिक खुलने से लोगों काफी सुविधा मिलेगी।

वहीं आप पार्टी द्वारा शहर में 25-25 लाख की लागत से 3 नए क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। जिसमें से बूटा मंडी में एक नया क्लिनिक खोला गया, वहीं बुड्डा मल ग्राउंड के पास नया क्लीनिक और लैदर कॉप्लैक्स के पास नया आम आदमी क्लीनिक खोल गया। इसी के साथ आज नए खुले 100 क्लीनिकों के साथ राज्य में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1,090 हो गई। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मान सरकार ने पंजाब के लोगों से किए सभी वादों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा आज राज्य भर में 100 नए क्लिनिक खोले जा रहे है, जिसमें से 3 वेस्ट हलके में नए क्लिनिक खोले गए है। इसी के साथ एक हजार से अधिक नए क्लिनिक राज्यभर में खोले गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क होंगे। इस योजना के तहत अब तक पंजाब के लोगों को भारी फायदा मिल चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में खुले नए क्लिनिक से 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिला है। वहीं, 3.43 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हो चुके हैं।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -