छात्र ने टीचर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
जालंधर, ENS: सविधान चौक के पास महावीर मार्ग पर स्थित एपीजे कॉलेज के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, छात्र ने टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पीड़ित स्टूडेंट के परिजनों का कहना हैकि उनकी बच्ची के साथ कॉलेज के टीचर द्वारा 2 महीने पहले छेड़छाड़ की गई थी। जिसको लेकर उनके द्वारा प्रिंसीपल को शिकायत दी गई थी। परिजनों के अनुसार प्रिंसीपल ने टीचर को कॉलेज ने निकालने का आश्वासन दिया था और बच्ची के भविष्य को लेकर मामले को शांत करने की अपील की गई थी। ऐसे में अब वह बच्ची की एडमिशन करवाने के लिए कॉलेज में आए तो उसकी एडमिशन नहीं की जा रही। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिए गए। जिसके विरोध में अन्य छात्रों के साथ मिलकर पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में भारी संख्या में छात्र कॉलेज के बाहर इंसाफ की मांग कर रहे है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा छात्रों को शांत करवाया गया और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महक शर्मा छात्रा को लेकर विवाद चल रहा है। प्रिंसीपल का फोन आया था कि हायर अथारिटी की मीटिंग के कारण बच्ची को एडमिशन पर रोक लगी है। इसी मामले को लेकर परिजनों ने कॉलेज द्वारा एडमिशन ना दिए जाने को लेकर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजनों द्वारा मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।
वहीं पीड़ित छात्रा महक शर्मा ने कहाकि वह 2 साल से कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 2 माह पहले पेपर के दौरान एक सचिन टीचर ने उसके साथ गलत हरकत की। जिसके बाद उसने परिजनों से बात की और परिजनों ने सीनियर टीचर से मामले को लेकर बात करने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि मामले को लेकर सीनयर टीचर ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद अब टीचर को तो निकाल दिया गया, लेकिन अब उसे एडमिशन नहीं दी जा रही। छात्रा ने कहा कि कल 9 घंटे तक उसके पेरेट्स कॉलेज में एडमिशन को लेकर बैठे रहे, लेकिन एडमिशन नहीं दिया गया। वहीं छात्रा की माता रितु ने कहा कि बीते दिन एडमिशन की वजह पूछी गई तो हायर अथारिटी की मीटिंग का हवाला दिया गया। पीड़ित परिजनों का कहना हैकि बेटी की थर्ड ईयर की एडमिशन कॉलेज द्वारा नहीं दी जा रही। परिजनों का कहना हैकि कॉलेज द्वारा उन पर हंगामा करने का आरोप लगाया जा रहा है।
वहीं खालसा कॉलेज के प्रधान लक्ष्य कपिला ने कहाकि टीचर द्वारा पेपर के दौरान उसकी सीट बार-बार बदली गई। जिसके बाद उसके साथ गलत हरकत की गई। ऐसे में प्रधान ने कहा कि वह बच्ची के हक में उतरे, लेकिन पुलिस द्वारा उनका कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा। पुलिस ने कॉलेज के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी है और आगे जाने पर रोक लगा दी है। प्रधान ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और छात्रा को एडमिशन देने की मांग की है।

