जालंधर, ENS: आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए रेड की। इस मामले में पुलिस ने वेस्ट हलके से 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके व्यक्तियों के कब्जे से मोबाइल लैपटाप सहित नगदी बरामद की है। दरअसल, शहनाई पैलेस रोड पर स्थित एक मोबाइल शॉप की आड़ में अंदर सट्टेबाजी का धंधे चलने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात रेड करके तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले को लेकर एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया का कहना है कि उक्त व्यक्ति भोले-भाले लोगों को पैसे दुगने करने का लालच देकर उन्हें सट्टेबाजी की ओर धकेल रहे थे। पुलिस ने मोबाइल विक्रेता केशव मदान, जसनूर और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि मोबाईल की दुकान की आड़ में केशव अपने दोस्तों के साथ सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा था। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि तीनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है, जल्द और भी खुलासे होने की संभावना है।
