Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: भीषण सड़क हादसे में ASI की मौत

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में ASI की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जंडियाला चौकी के इलाके में सोमवार दोपहर को बाइक सवार एएसआई को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। घायल एएसआई को राहगीरों ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर इलाज दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नूरमहल के गांव बंडाला निवासी राम शरण दस के रूप में हुई है।

एएसआई फगवाड़ा के सिटी थाना में तैनात था। जंडियाला चौकी के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्कूल बस से बाइक सवार एएसआई की टक्कर हो गई थी। घायल एएसआई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेजा गया।

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के भतीजे सुरेंद्र पाल सिंह के बयानों पर बस के चालक राहुल कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि चालक अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -