Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: अपहरण केस में घूस लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार

Jalandhar News: अपहरण केस में घूस लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः विजिलेंस विभाग ने भार्गव कैंप में रेड कर एएसआई मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। सूत्र बताते हैं कि एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर एक शख्स ने शिकायत की थी कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी अगवा कर ले गया था। रामामंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। तब बेटी मिल गई। फिर आरोपी दोबारा उसे अगवा कर ले गया था।

जांच पूरी कर आरोपी पकड़ने के लिए एएसआई मंजीत सिंह से बात की तो उन्होंने रेड के लिए तेल-पानी के नाम पर उनसे 30 हजार रुपए लिए थे। एएसआई ने कथित तौर पर आरोपी की मदद की थी। एएसआई का तबादला थाना भार्गव कैंप में हो गया था। विजिलेंस ने जांच करते हुए एएसआई के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज कर लिया था। जांच से जुड़े अधिकारी ने कहा-हैडक्वार्टर से प्रेस नोट जारी कर मीडिया को इनपुट शेयर किए जाएंगे। विजिलेंस ने सीपी को रिपोर्ट भेज दी है, ताकि एएसआई सस्पेंड किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -