जालंधर, ENS: महानगर में नागरा फाटक के पास घर के बाहर पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। वहीं दोनों पक्षों में काफी हंगामा किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाए है कि ऑटो मारकर उनके घर के बाहर की टाइल्स तोड़ दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने दूसरी महिला पर हथियार रखने के आरोप भी लगाए है। इस दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास वीडियो भी है।
जिसमें उन्होंने कहा कि महिला को पानी गिराते कैमरे में कैद कर लिया। एक पक्ष ने पप्पू नामक व्यक्ति पर आरोप लगाए है कि वह उसे धमकियां देता है। आरोप लगाए जा रहे है कि तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद आज दोबारा फिर से दोनों पक्षों में काफी हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान एक पक्ष मीडिया से दूरी बनाकर घर की छत पर चला गया और छत से वीडियो बनाने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में काफी समय से हंगामा हो रहा है।
