HomePunjabAmritsarजालंधर : बस्तीयात क्षेत्र में हुई गुंडागर्दी

जालंधर : बस्तीयात क्षेत्र में हुई गुंडागर्दी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बदमाशों ने तेजधार हथियारों से घर पर किया हमला

 जालंधर,ENS : – देर रात श्री राम सेना के पंजाब प्रधान रवि पटेल पर आधा दर्शन हमलावरों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। ये हमला बस्ती एरिया में स्थित उनके घर पर हुआ। हमले के दौरान जख्मी हुए पटेल को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हमला किसने करवाया है, अभी तक पता नही चल पाया है। सभी आरोपियों द्वारा अपने मुंह बांधे हुए थे। आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। 

रवि पटेल ने कहा- रोजाना की तरह वह अपने घर में बच्चों को पत्नी के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान  कुछ हमलावर घर पर आए, सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने आते ही मेरे सिर पर वार करने शुरू कर दिए। बचाव के लिए जब परिवार आगे बढ़ा तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी गई। रवि पटेल ने बताया कि उसके सिर पर आरोपियों ने काफी गहरे वार किए थे।

पटेल के दोस्त रवि शर्मा ने बताया कि वह होली खेलते वक्त सभी साथ में थे। शर्मा ने कहा- देर शाम पटेल अपने घर आ गए थे। इस दौरान देर रात पता चला कि उनके घर पर हमला हुआ है।

वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो करीब 6 हमलावर घर के अंदर तोड़फोड़ कर रहे थे और पटेल के भाई व घर की महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे थे। किसी तरह शर्मा ने आरोपियों से पटेल और परिवार को छुड़वाया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पटेल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -