Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar ED ने विदेश भाग रहे खरौड़ दंपति को किया गिरफ्तार

Jalandhar ED ने विदेश भाग रहे खरौड़ दंपति को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर न्यूजः जालंधर ईडी की टीम ने शनिवार को नोएड़ा में मेसर्स व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ और संस्थापक सुखविंदर सिंह खरौड़ और उनकी पत्नी डिंपल खरौड़ को गिरफ्तार किया है। ईडी की ओर से उक्त कंपनी, उससे जुड़ी संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ क्लाउड पार्टिकल घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की जा रही है। ईडी को जानकारी मिली थी कि यह दंपति जांच से बचने के लिए भारत से बाहर जाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था, जिस कारण आईजीआई हवाई अड्डे नई दिल्ली पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। ई़डी ने बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनको विशेष न्यायालय (पीएमएलए), जालंधर के समक्ष पेश किया। जहां से सुखविंदर सिंह खरौर को 10 दिन और डिंपल खरौर को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।

बतां दे कि गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस उत्तर प्रदेश द्वारा इस मामले में केस दर्ज किया गया था। वहीं, ईडी की तरफ से भी मनी लांड्रिग के तहत के एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसमें पता चला था सुखविंदर सिंह खरौर घोटाले का ‘मास्टरमाइंड’ हैं। जिसने करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर कई हजार करोड़ रुपये के ‘क्लाउड पार्टिकल घोटाले’ की साजिश रची। इसमें आम जनता की कमाई का पैसा लगा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -