Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः नशे में धुत्त DSP दलबीर ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत...

जालंधरः नशे में धुत्त DSP दलबीर ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल,देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS:  कपूरथला रोड़ पर स्थित बस्ती इब्राहिम खां में देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब गांव के सरपंच भूपेंद्र के घर आए पीएपी में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह द्वारा हवा में फायर किए गए। जिसका गांव वालों ने जमकर विरोध किया। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें गांव निवासी डीएसपी पर बदसलूकी के आरोप लगा रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में सरपंच हंगामा होता देख पिस्तौल जेब में डाल रहा है। वहीं आरोप लगाए जा रहे है कि डीएसपी दलबीर सिंह ने डीड राइटर के बेटे पर फायर किया। घटना की सूचना गांव निवासियों ने पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी डीएसपी को हिरासत में ले लिया है।

सरेआम फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। वहीं गांव वालों ने डीएसपी पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगाए है। कपूरथला रोड़ पर स्थित गांव मंड से सटे बस्ती इब्राहम खां निवासी डीड राइटर गुरमेज ने बताया कि गांव के सरपंच के घर कार्यक्रम था। जहां पर लोग इकट्ठा थे। इस दौरान रात के समय उनका बेटा गुरजोत अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहा था कि रास्ता देने की बात पर कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति ने उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

गुरमेज का आरोप है कि खुद को पंजाब पुलिस का डीएसपी कहने वाले व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और फायर कर दिए। इस दौरान गांव निवासियों में मौजूदा सरपंच पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौजूदा सरपंच की मौजूदगी में गांव में बाहर के लोग फायरिंग करेंगे तो गांव का माहौल तो खराब ही होगा।

गुरमेज ने मुताबिक गांव के सरपंच ने उक्त व्यक्ति से रिवाल्वर छीन कर अपने पास रखी। गोली के दो खोल बरामद किए गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीएसपी को दलबीर सिंह को हिरासत में लिया है, जोकि पीएपी मे तैनात है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -