Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarयुगांडा में बसे जालंधर के कारोबारी को वाइस प्रैजिडेंट ने इंडियन अचीवर्स...

युगांडा में बसे जालंधर के कारोबारी को वाइस प्रैजिडेंट ने इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड से किया सम्मानित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाबियों ने विदेशी धरती पर अपनी मेहनत के दम पर हमेशा अपना लोहा मनवाया है। युगांडा में भी जालंधर से गए कारोबारी हितेश मिड्ढा ने वहां पर जाकर सफलता के झंडे गाड़े हैं। उसी का नतीजा है कि युगांडा की सरकार ने उन्हें इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया है। जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर (GTB नगर) के रहने वाले युवा कारोबारी हितेश मिड्ढा की युगांडा में मैक्स नाम से कंपनी है। युगांडा की वाइस प्रैजिडेंट जैसिका रोज ईपेल अलुपो ने हितेश मिड्ढा को इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 की ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर युगांडा में भारत के राजदूत भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। हितेश परिवार समेत 2004 में भारत (पंजाब) छोड़ कर युगांडा चले गए थे। उन्होंने वहां पर जाकर युगांडा की नागरिकता ले ली थी।युगांडा में नागरिकता लेने और ओसीआई कार्ड होल्डर बनने के बाद हितेश ने मैक्स नाम की कंपनी शुरू की थी। अब इस कंपनी की युगांडा में तूती बोलती है। कई परिवारों का चूल्हा युगांडा में मैक्स कंपनी ऑफ ग्रुप के साथ जुड़ी कंपनियों से चल रहा है। यह इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड भी हितेश को भारतीय मूल के नागरिक की कंपनियों की उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -