जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर ADCP-1 बलविंदर सिंह रंधावा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 31 को रात करीब 2 बजे थाना डिवीजन 2 के ड्यूटी अफसर को सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल नहर के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब उन्होंने वहां पर जाकर चैक किया तो पता चला डीसएपी से सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। जिसकी पूरी गहनता से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे है कि एक्सीडेंट ही इसका मुख्य कारण है या कोई और कारण है। उन्होंने कहा कि डीसएसपी के पास कोई व्हीकल नहीं बरामद हुआ है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार नए साल पर डीएसपी दलबीर सिंह अपने 3 दोस्तों के साथ घर से निकले थे। चारों ने नए साल की पार्टी के लिए कहीं जाना था। देर रात डीएसपी दलबीर सिंह को उसके दोस्तों ने बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था।जिसके बाद से उनका कोई अतापता नहीं था। पुलिस ने बस स्टैंड के पास से कुछ सीसीटीवी अपने कब्जे में लिए हैं। दूसरी ओर डीएसपी के दोस्त रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें उक्त शव मिलने के बारे में पता चला था। शव बुरी तरह से खून से लथपथ था। रंजीत सिंह ने बताया कि उनके सिर और मुंह पर का चोट ने निशान हैं। उन्होंने कहा कि डीएसपी का शव जहां से मिला वह रोड उनके घर की ओर नहीं जाती थी। इसलिए केस में कई सवाल खड़े होते हैं।
वहीं ज्वाइंट कमिशनर संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। रात के वक्त डीएसपी दलबीर सिंह पैदल कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनका सिर किसी चीज से टकराया। इसके कारण उनकी मौत हो गई। संदीप शर्मा ने बताया कि एरिया के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे पता किया जा रहा है कि ये हादसा कैसे हुआ। अगर ये हादसा नहीं है तो सिर पर जख्म कैसे आया। फिलहाल मामले की विभिन्न एंगलों पर जांच जारी है।
