Amritsarजालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल

जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां कुछ देर पहले ही सुशील रिंकू ने 12 पार्षदों और पूर्व पार्षदों को आप पार्टी में शामिल करवाया है। वहीं अब सीएम मान की मौजूदगी में करतारपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरिदंर चौधरी भी आप पार्टी में शामिल हो गए है। बता दें कि चौधरी सुरेंद्र सिंह करतारपुर से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं लेकिन वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आप के प्रत्याशी बलकार सिंह से हार गए थे।

सुरिंदर चौधरी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग के बाद तस्वीर भी सामने आई है। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि कुछ देर में भगवंत मान उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाएंगे। लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है और पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी को सीएम मान ने पार्टी में शामिल करवा दिया है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि सुरेंद्र सिंह करतारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में मंच पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू के साथ बैठे हैं, जिन्हें आप की तरफ से संसदीय उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वहीं दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे है कि अकाली दल छोड़कर चंदन ग्रेवाल भी आप पार्टी में शामिल हो रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी की क्लब में मीटिंग चल रही है। कहा जा रहा है कि सीएम मान के साथ चंदन ग्रेवाल की भी मीटिंग चल रही है। हालांकि चंदन ग्रेवाल के नजदीकी लोगों का कहना है कि सफाई मजदूरों की मांगों को लेकर कोई मीटिंग चंदन ग्रेवाल सीएम के साथ कर सकते हैं, आप ज्वाइन करने का कोई सवाल नहीं है। हालांकि हिंदू नेता मनोज नन्हा के भी आप पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...