Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में 3 घायल, गाड़ी के खुले...

जालंधरः 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में 3 घायल, गाड़ी के खुले एयरबैग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS :लांबड़ा हाईवे पर देर रात दो कारों की आमने सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए थे। वहीं घटना में 3 लोग घायल हो गए।  मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा लांबड़ा के गांव बादशाहपुर के पास हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची थाना लांबड़ा की पुलिस और लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

थाना लांबड़ा में तैनात एएसआई सुभाष भगत ने बताया कि कपूरथला के रहने वाले भगवंत सिंह अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर अपने दोस्तों के साथ जालंधर के लांबड़ा की ओर जा रहे थे। जब वह बादशाहपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी के साथ उनकी टक्कर हो गई।  पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -