ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां द्वारा टैक्निशियन फिटर, टर्नर, ईलैक्ट्रिशियन व मशीनिस्ट व हेल्पर/स्वीपर के पदों हेतू साक्षात्कार 20 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित टेªड में आईटीआई व डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान योग्यता एवं अनुभव के अनुसार देय होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9805512591 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां हेतू साक्षात्कार 20 दिसम्बर को
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -