Girl in a jacket
HomeHimachalसामर्थ्य कार्यक्रम में ऊना जिला प्रशासन की अभिनव पहल

सामर्थ्य कार्यक्रम में ऊना जिला प्रशासन की अभिनव पहल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लड़कियों को आत्मरक्षा गुर सिखाने को लगेंगे निशुल्क प्रशिक्षण कैंप

ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित अपने विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत एक और अनूठी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत जिले की लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए जिलेभर में 7 दिन के निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगें। इनमें आत्मरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ इन कैंपों में महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी।

उन्होंने इस प्रकार के प्रयासों से महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

सभी महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा, 15 सितंबर तक कराएं पंजीकरण
उपायुक्त ने बताया कि इन प्रशिक्षण कैंप में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके 15 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा लें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में भी संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -