ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एक छात्रा को शिक्षा में मदद कार्यक्रम के तहत 11 हजार रुपए की राशि भेंट की। क्लब सदस्यों ने चड़तगढ़ गांव की छात्रा कृतिका को वकालत की पढ़ाई में सहयोग के रुप में 11 हजार रुपए की राशि दी। उक्त छात्रा ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा 80 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उर्तीण की है तथा उसने बढ़ेडा लॉ कालेज में एडमिशन ली।

जिसके लिए फीस में सहयोग के रुप में उसे यह राशि दी गई। क्लब की प्रधान रमा कंवर ने बताया कि इन्नर व्हील क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, व अन्य समाजसेवा के क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी डेंटल कालेज बददी में एक छात्रा को क्लब ने 41 हजार रुपए की राशि फीस अदा करने के लिए प्रदान की थी। वहीं क्लब द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी शिक्षा के लिए स्टेशनरी व अन्य मदद प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए क्लब लगातार कार्य कर रहा है। क्लब ने एक किडनी रोगी को भी सहायता के रुप में एक हजार रुपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर क्लब सचिव शोभा सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, सुमन पुरी, रंजना बख्शी, अमरजीत बबली व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।