.
Haryana Govtसहकारिता से समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा भारत: Gaurav Gautam

सहकारिता से समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा भारत: Gaurav Gautam

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथ मिलकर आगे बढ़ना ही सहकारिता की मूल भावना, बोले खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

चण्डीगढ: हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल एक विभाग नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर आगे बढऩा ही सहकारिता की मूल भावना है और जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है और भारत सहकारिता से समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा।

खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम पलवल में आयोजित जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन, डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा तथा किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लिए गए अनेक निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि केंद्र सरकार सहकारिता को विकास का प्रमुख माध्यम मानती है। उन्होंने सेमिनार में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि सहकारी समितियां किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनें। भारत देश का किसान जितना मजबूत होगा, हमारा प्रदेश और देश उतना ही मजबूत होगा। सरकार सहकारी समितियां किसानों को खाद, बीज, ऋण, भंडारण और विपणन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने युवाओं और महिलाओं से भी अधिक से अधिक संख्या में सहकारिता आंदोलन से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। गौरव गौतम ने कहा कि आज का यह जागरूकता अभियान केवल जानकारी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे, विश्वास बढ़ाने और विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलने का अभियान है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपने गांव, क्षेत्र और जिले में सहकारिता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सहकारिता भारतीय संस्कृति की मूल भावना है, जो आपसी विश्वास, सहयोग और सामूहिक विकास पर आधारित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिली है और हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सहकारी संस्थाएं किसानों, महिलाओं, युवाओं और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और भारत तीव्र गति से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...