.
Haryana Govtहरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का बढ़ाया गौरव- मुख्यमंत्री

हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का बढ़ाया गौरव- मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

13 में से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के नाम

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने गौरव बढाया है। इन खेलों में देश को कुल 13 गोल्ड मेडल मिले हैं जिनमें से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए है।

नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया है। इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मिलने वाले मेडलों में सर्वाधिक हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम है। इनमें लड़कियों ने भी सबसे अधिक पदक जीते हैं। कॉमनवेल्थ खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का बॉक्सिंग, जैवलिन में शानदार प्रदर्शन रहा है।

कॉमनवेल्थ विजेता

इनमें रेवाड़ी की पैरा एथलेटिक्स शर्मीला ने गोल्ड मेडल, भिवानी की बॉक्सर प्रीति पंवार, जैसमीन लम्बोरिया, साक्षी चौधरी, सचिन सिवाच, प्रिया घनघस व हिसार के बॉक्सर अंकुश ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी प्रकार पानीपत के जेवलीन थ्रो नीरज चौपड़ा व हांसी के बॉक्सर नरेन्द्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल जीता है। भिवानी की एथलेटिक्स सीमा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक विजेता बनी है।

कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए कुल 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इनमें से राज्य के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर पूरे हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों की यह उपलब्धियां प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

हरियाणा सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य रही है और खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की। इसलिए हरियाणा को खेलों का पावर हाउस कहा जाता है और प्रदेश के खिलाड़ी हर बार इस गौरव को साबित करते हैं। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत सरकार द्वारा कारगर उठाए गए। खेल नीति के तहत नौकरियों के अलावा नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाते है। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक और विश्वस्तरीय एकेडमियां बनाई जा रही हैं। गांव स्तर पर खेल नर्सरी और नए खेल मैदानों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा व्यायामशालाएं भी खोली गई हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत बेटियों के लिए विशेष खेल छात्रवृत्ति और फ्री कोचिंग की सुविधाएं सुलभ करवाई जा रही हैं। “खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा” संकल्प के साथ हमारी सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर कोचिंग और आर्थिक सहायता देकर खेलों को नई ऊंचाई तक ले जा रही है। विश्वास जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में इसी तरह देश व प्रदेश के लिए और अधिक पदक जीतकर राष्ट्र की शान बढ़ाते रहेंगे। सरकार खिलाड़ियों की हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...