उत्तर प्रदेश: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 53 वर्षीय वरिष्ठ वैज्ञानिक समीर खांडेकर का एक पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आईआईटी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईआईटी के अधिकारियों ने बताया कि छात्र मामलों के अधिष्ठाता (डीन) व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख खांडेकर सभा को संबोधित करते समय मंच पर गिर पड़े,अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि खांडेकर एक व्याख्यान दे रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और पसीना आने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता खांडेकर मंच पर गिर पड़े.
करंदीकर ने पुष्टि की कि शव को संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और अंतिम संस्कार उनके इकलौते बेटे प्रवाह खांडेकर के आने के बाद ही किया जाएगा, जो लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं. उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रोफेसर खांडेकर के अंतिम शब्द थे ‘अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.’
