Girl in a jacket
HomeHaryanaघरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, जाने मामला

घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतक – जिले के गांव बलियाना में किराए पर रह रहे गांव पिलाना जिला दादरी के विनोद नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी। गंभीर अवस्था में पत्नी को रोहतक पंडित बीडी शर्मा पीजीआई एमएस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। दोनों का काफी दिनों से आपस में मनमुटाव चल रहा था और यही कारण रहा कि विनोद ने उस घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार मोनिका की शादी लगभग 15 साल पहले विनोद के साथ की गई थी। वह हरियाणा के जिला झज्जर के कोंधराली गांव की रहने वाली है। विनोद किसी फैक्ट्री में काम करता है और मोनिका किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। थाना प्रभारी आईएमटी दिलबाग सिंह ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई थी। जिससे घटना का पता लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त पति-पत्नी दोनों घर पर अकेले थे, जिनका कई दिन से झगड़ा चल रहा था।विनोद अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद भाग गया। विनोद और मोनिका के दो बच्चे लड़का और लड़की स्कूल गए हुए थे, जैसे ही वह घर पर पहुंचे तो अपनी मां को उन्होंने लहूलुहान हालत में देखा और उन्होंने पड़ोसियों को बताया तो पड़ोसियों ने 112 नंबर पर फोन किया तब पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -