Girl in a jacket
HomeHaryanaभीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 3 की मौत, गाड़ी के उड़े...

भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव खानपुर कोलिया के पास भयानक एक्सीडेंट 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार के अचानक डिवाइडर से टकराने पर हुआ है। इस हादसे में कार बुरी तरह के क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बृजभूषण (83), उसकी पत्नी कांता (80) और भारत के रूप में हुई है, वह दिल्ली के नांगलोई के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं बृजभूषण का बेटा तरुण (53) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया है।

कार सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चारों दिल्ली अपने रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे। गाड़ी चालक भारत चला रहा था। गांव खानपुर कोलियां के पास पहुंचते ही कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रखवाए गए हैं।

घायल हुए तरुण ने बताया कि वे दिल्ली नागलोई से निकले थे और चंडीगढ़ जा रहे थे। सुनील वत्स शाहबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ गाड़ी जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी जिसके चलते गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरीके से एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -