Himachal Govt
Nationalइंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, 5 लाख के मुआवजा...

इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, 5 लाख के मुआवजा को लेकर रची कहानी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जिस महिला की मौत को पहले गुलदार के हमले का मामला माना जा रहा था, वह अब हत्या का मामला निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या उसके ही छोटे बेटे ने की थी। इसके बाद आरोपी ने सबूत छिपाने और सरकारी मुआवजा पाने के लिए घटना को गुलदार के हमले का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चांदपुर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक देशदीपक के मुताबिक, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के अभीपुर जट गांव निवासी बीरो देवी सोमवार को जंगल गई थीं।

कुछ देर बाद सूचना मिली कि उन पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया ने अधिकारियों के सामने भी इसे गुलदार का हमला बताते हुए हंगामा किया और सरकार से मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने नियमानुसार जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण संदिग्ध मिलने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया। इसी बीच वन विभाग ने भी घटना पर संदेह जताया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला के शरीर पर गुलदार के पंजों या हमले के सामान्य निशान नहीं मिले थे। यही बात पुलिस के लिए भी संदेह का कारण बनी। जांच के दौरान पुलिस का शक मृतका के छोटे बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया पर गया।

हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि घर में मां से अक्सर झगड़ा होता था। वह उसे ताने देती थीं, जिससे वह परेशान था। इसी विवाद के चलते उसने गला दबाकर मां की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने गांव में गुलदार के हमले की अफवाह फैला दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। साथ ही उसे सरकार से 5 लाख रुपये का मुआवजा भी मिल जाए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूरी वारदात को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी बहाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...