Girl in a jacket
HomeNationalइंसानियत शर्मसारः पिता की मौत के बाद आधी रात को अस्पताल स्टाफ...

इंसानियत शर्मसारः पिता की मौत के बाद आधी रात को अस्पताल स्टाफ ने नाबालिग के साथ शव को बाहर निकाला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः यहां एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के मेडिकल कॉलेज में ब्लड नहीं मिलने पर मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने शव को बाहर रख दिया। 16 साल का बेटा कड़ाके की ठंड में पिता के शव को लेकर पेड़ के नीचे बैठा रहा।

जानकारी मुताबिक, करेली के ग्राम गढ़ाई में रहने वाले नर्मदा प्रसाद सिलावट को दो दिन पहले नरसिंहपुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। नर्मदा प्रसाद के बेटे नारायण ने बताया, पिता को खाने-पीने में तकलीफ हो रही थी। मेडिकल कॉलेज आने के बाद काफी आराम भी मिला, लेकिन बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने कहा कि जल्दी से खून का इंतजाम करो।

16 साल का बेटा पिता के लिए खून का इंतजाम करता रहा, लेकिन ब्लड नहीं मिल पाया जिससे पिता की मौत हो गई। मौत के बाद स्टाफ ने बिना किसी दया के शव को मेडिकल कॉलेज के बाहर रख दिया। बेटे के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह पिता के शव को गांव तक ले जा सके। वह शव के पास ही बैठ गया।

इस दौरान देर रात को गढ़ा थाना पुलिस गश्त करते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंची तो उनकी नजर पेड़ के नीचे बैठे लड़के पर पड़ी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इलाज के दौरान बड़े भाई-भाभी और चाचा थे लेकिन जैसे ही पिता की मौत हुई वो बिना बताए चले गए। पुलिस ने पहले लड़के को खाना खिलाया। फिर शव के साथ करेली रवाना करवाया।

गढ़ा थाने के पुलिसकर्मी अनिल यादव ने बताया, रात को गश्त के दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर लड़का बैठा था। उसके पास पैसे नहीं थे। हमने अपने स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद और भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की व्यवस्था की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -