Himachal Govt
Nationalस्वरा भास्कर के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कसा तंज, कहा- कुछ...

स्वरा भास्कर के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कसा तंज, कहा- कुछ लोग तो भईया को सईयां बना देते हैं…, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः स्वरा भास्कर के रानी पद्मावती के जौहर को कायरता के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जौहर कायरता नहीं, बल्कि बहादुरी, भक्ति और पति के प्रति समर्पण है। आपको बता दें स्वरा बयान अपने बयान को लेकर सफाई दे चुके हैं, लेकिन विवाद जारी है। ये बयान पश्चिम बंगाल के लीलुआ वर्कशॉप ग्राउंड में चल रही ‘हनुमत कथा’ के दूसरे दिन दिया गया। कार्यक्रम में दिए बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनसे इस मुद्दे पर बिना बात किए रहा नहीं जा रहा था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि एक तथाकथित महिला ने रानी पद्मावती के बारे में बयान दिया। उस महिला ने जौहर को कायरता कहा। ऐ नाककटु, चंडालन, जौहर कायरता नहीं है, यह बहादुरी, भक्ति और पति के प्रति समर्पण है। आप जौहर की संस्कृति के बारे में क्या जानते हैं।

जो लोग आस्था का विरोध करते हैं, वे जौहर को समझ ही नहीं सकते। कुछ लोग तो भईया को सईयां बना देते हैं, वे जौहर के बारे में क्या जानेंगे? अगर मेरी बातों से किसी को बुरा लगे या उनकी भावनाएं आहत हों, तो भी मैं सच ही कहूंगा।

31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘वुमन, लाइफ, फ्रीडम’ टॉक में स्वरा ने फिल्म पद्मावत के जौहर सीन का जिक्र करते बयान दिया था। स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर ऐतिहासिक बलिदान का अपमान करने का आरोप लगाया था।

विवाद बढ़ने पर स्वरा ने दी सफाई स्वरा के बयान पर विवाद हो गया। कुछ समय बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरा एक क्लिप वायरल हो रहा है। मुझसे पूछा गया था कि पद्मावत देखने के बाद मैंने ओपन लेटर क्यों लिखा था। मैं साफ करना चाहती हूं कि मैंने रानी पद्मावती या महल की बाकी महिलाओं को कायर नहीं कहा। अगर गाली देनी है तो सही बात पर दीजिए। मैंने कहा था कि अगर मैं रेप पीड़िता होती, तो क्लाइमेक्स देखकर मुझे लगता कि रेप के बाद जिंदा बचकर मैंने कायरता दिखाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय इंजीनियर को उठाकर ले गई रूसी पुलिस, पत्नी ने रो-कर PM और CM से लगाई गुहार, देखें वीडियो

कानपुरः उत्तर प्रदेश का इंजीनीयर बेहतर भविष्य के लिए...

Meharchand Polytechnic College में धूमधाम के साथ मनाया गया Teachers Day

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीचर्स डे बड़ी...

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और AAP पार्षद आपस में भिड़े, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित और आम...

Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग, व्यक्ति बोला- नहीं रहा इलाका सुरक्षित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन हो...

Punjab News: सांसद औजला ने सचिन पायलट को पंजाब प्रभारी बनने दी बधाई, चन्नी और वड़िंग को लेकर दिया ये बयान, देखें Interview

अमृतसरः कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल की जगह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट...

भारतीय इंजीनियर को उठाकर ले गई रूसी पुलिस, पत्नी ने रो-कर PM और CM से लगाई गुहार, देखें वीडियो

कानपुरः उत्तर प्रदेश का इंजीनीयर बेहतर भविष्य के लिए रूस की राजधानी मॉस्को गया था। भारत से रूस में...

Meharchand Polytechnic College में धूमधाम के साथ मनाया गया Teachers Day

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों...