Himachal Govt
Chandigarhभाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और AAP पार्षद आपस में भिड़े, देखें...

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और AAP पार्षद आपस में भिड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित और आम आदमी पार्टी के पार्षद जसवीर लाडी के बीच झड़प हो जाने की वीडियो सामने आई है। मोहित ने आरोप लगाया कि पार्षद लाडी ने उनके हाथ से ‌भाजपा का झंडा छीनकर जमीन पर फेंक दिया। कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई की और गाली-गलौज भी की गई।

मोहित ने बताया कि वह रविवार शाम एक ब्लड कैंप में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के दौरान उनके दोस्तों ने वीडियो बना लिया था। उनका कहना है कि वीडियो में पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में वह या उनके साथी पार्षद के साथ किसी तरह की मारपीट करते नजर नहीं आ रहे हैं। मोहित का आरोप है कि उनकी मां के साथ भी हाथापाई की गई।

मोहित ने आरोप लगाया कि जब से वह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने हैं, तभी से एरिया पार्षद जसवीर लाडी उनसे नाराज चल रहे है। मोहित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं आरोपों को पार्षद जसवीर लाडी ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विवाद की शुरुआत उनकी तरफ से नहीं हुई थी। जसवीर लाडी ने बताया कि पहले मोहित और उनके साथ मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू की। इसके बाद उन्होंने भी जवाब में मारपीट की।

उधर, पार्षद ने आरोप लगाया कि घटना को केवल एक पक्ष की ओर से दिखाया जा रहा है, जबकि विवाद की शुरुआत किस तरह हुई, यह भी जांच का विषय है। पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने बताया कि उनके पास पहले भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित की शिकायत आई थी। वीडियो पुलिस के पास आ चुकी है। पार्षद की ओर से भी शिकायत दी गई है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

High Court में आज सत्य निकेतन हादसे की सुनवाई, बिल्डिंग मालिक बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्लीः राजधानी में दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन...

Punjab News: महिला की बालियां छीनता स्नेचर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें CCTV

लुधियानाः शिमलापुरी में मंडी वाली गली मेड की चक्की...

Punjab News: दिन दहाड़े महिला का पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में लुधियाना-जालंधर बाईपास के पास हजूरी बाग...

High Court में आज सत्य निकेतन हादसे की सुनवाई, बिल्डिंग मालिक बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्लीः राजधानी में दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पांच मंजिला इमारत ढहने का मामला दिल्ली...

Punjab News: महिला की बालियां छीनता स्नेचर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें CCTV

लुधियानाः शिमलापुरी में मंडी वाली गली मेड की चक्की के पास बाइक सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला की बालियां...

Punjab News: दिन दहाड़े महिला का पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में लुधियाना-जालंधर बाईपास के पास हजूरी बाग कालोनी भट्टिया भेट में लूट की घटना सामने आई है।...

दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत; 30 घायल, देखें वीडियो

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...