Himachal Govt
NationalCCTV में दिखा सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने का मंजर; अब तक...

CCTV में दिखा सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने का मंजर; अब तक 6 छात्रों की मौत; देखें VIDEO

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सत्य निकेतन में रविवार को पीजी के रूप में इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत ढहने से 6 छात्रों की मौत चुकी है, जबकि अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। सर्च और रेस्क्यू का काम अब भी जारी है। दर्दनाक घटना के बाद इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इमारत गिरने के बाद वहां बाहर बैठे एक व्यक्ति को अपनी जान बचाने के लिए भागते देखा जा सकता है।

सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मलबे के बीच से देर रात तक लोगों की तलाश जारी रही। रात भर मलबा हटाने का कार्य चलता रहा। इस दौरान छात्र और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्य व मलबा हटाने का काम देर रात तक पर जारी रहा। स्थानीय लोग भी बचाव दल की मदद करते दिखे। वहीं कुछ छात्र अपने साथियों की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे।

सत्य निकेतन में हादसे की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जांच कर हादसे के दोषियों का पता लगाएगी। वहीं, पुलिस की कई टीमें इमारत के फरार मालिक की तलाश में छापेमारी भी कर रही है।

सत्य निकेतन में पांच मंजिला हॉस्टल के भरभराकर गिरने के बाद मलबे में दबे छात्रों को बचाने के लिए एनडीआरएफ के जवान अत्याधुनिक तकनीक और विशेष उपकरणों के साथ जुटे हुए हैं। मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश के लिए लाइफ डिटेक्टर, प्रशिक्षित सर्च डॉग्स और आधुनिक कटिंग मशीनों की मदद से रेस्क्यू टीमें छात्रों को सुरक्षित निकालने का अभियान चला रही हैं। एनडीआरएफ की टीम ने जिंदगी के संकेत मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई करते एक अचेत व्यक्ति को करीब 15 मिनट में मलबे से बाहर निकाल लिया। वहीं दो अन्य को करीब 30 मिनट में सुरक्षित निकाला गया। फंसे लोगों की लोकेशन मिलने के बाद एनडीआरएफ ने ब्रीचिंग व कटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Amazon के गोदामों में FDA की रेड, 4 लाख की दवाएं जब्त

बेंगलुरुः कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने...

4.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नंगरहारः अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस...

Jalandhar News: आज फिर ED Office में नहीं पेश हुए अनुराग वर्मा

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान...

Amazon के गोदामों में FDA की रेड, 4 लाख की दवाएं जब्त

बेंगलुरुः कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के 2 बिना लाइसेंस वाले स्टोरेज गोदामों...

स्वरा भास्कर के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कसा तंज, कहा- कुछ लोग तो भईया को सईयां बना देते हैं…, देखें वीडियो

नई दिल्लीः स्वरा भास्कर के रानी पद्मावती के जौहर को कायरता के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसा...

4.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नंगरहारः अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी NCS के मुताबिक,...

Punjab News: PRTC बस ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, बीच रास्ते यात्रियों को उतारा, देखें वीडियो

ड्राइवर ने कहा- नींद आ रही, आप दूसरी बस में जाएं पटियालाः चंडीगढ़ से पटियाला जा रही एक पीआरटीसी...