Himachal Govt
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग, व्यक्ति बोला- नहीं रहा इलाका...

Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग, व्यक्ति बोला- नहीं रहा इलाका सुरक्षित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन हो रही वारदातों से लोग परेशान हो गए है। वहीं आज सुबह सैर करने निकली महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार 2 युवक फरार हो गए। बीते दिन भी इसी इलाके में 2 स्नेचिंग की घटनाएं हुई थी। वहीं इलाका निवासी ने कहाकि अब दिन में भी इलाका सुरक्षित नहीं रहा। व्यक्ति ने पुलिस की ढीली कार्रगुजारी पर सवाल उठाए है। व्यक्ति का कहना है कि सुबह से घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। थाना 5 के अधीन आते लसूड़ी मोहल्ले में दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए। दरअसल, महिला घर से टहलने के लिए निकली थी। इस दौरान 2 युवक बातों में उलझाकर महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित बचनों ने बताया कि वह बीमार है, ऐसे में वह सैर करने के लिए घर से निकली थी। बाइक सवार दो युवक पास से निकले और मुझे साइड पर होकर चलने के लिए कहने लगे। जिसके बाद दोबारा से वापिस आए और एक युवक ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया और दूसरे ने कान से बालियां छीन ली। महिला ने कहा कि वह पहले से बीमार चल है। इस घटना में महिला के घुटनों में चोटे आई है। घटना के बाद युवकों ने उसे उठाया। पीड़ित ने कहा कि दोनों युवकों ने मुंह ढके हुए थे। वहीं दुकानदार व्यक्ति ने कहाकि अब इलाके में दिन में रहना भी सुरक्षित नहीं है। व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन ही रेहड़ी वाले और ऑटो चालक से सामान खोकर स्नेचर फरार हो गए। व्यक्ति ने कहा कि सुबह से पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल का जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचा। पीड़ित ने कहाकि सुबह 8 बजे घटना हुई और 3 से 4 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।

दूसरी ओर वीडियो जारी करके एसीपी अतिश भाटिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर लसूड़ी मोहल्ला इलाके में महिला से स्नेचिंग की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कि आज पुलिस स्टेशन डिवीज़न नंबर 5 को सूचना मिली कि एक महिला टहलने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने महिला से बातचीत शुरू करने के बहाने उसके कानों से बालियां छीन लीं। इस संबंध में पुलिस स्टेशन डिवीज़न नंबर 5 में तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है; आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

कांगड़ाः जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली...

Jalandhar News: कांग्रेस ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, MP Channi और Randhawa ने साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने देश भगत...

Volodymyr Zelenskyy से मिले ट्रंप के खास दूत, रुस-यूक्रेन युद्ध पर की अहम बातचीत

नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन की जंग को खत्म करवाने की...

चोरी में लड़कों से कम नहीं लड़कियां, डेयरी में तिजौरी से नगदी लेकर हुई फरार, देखें CCTV

बांसीः सिद्धार्थनगर नगर क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर संचालित...

Punjab News: सीवरेज के पानी को लेकर विवादः बुजुर्ग को पिस्तौल का बट मार किया घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ा (राजेश कुमार): थाना सदर पुलिस स्टेशन के नजदीक...

एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

कांगड़ाः जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली में सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्र की मौके पर...

Jalandhar News: कांग्रेस ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, MP Channi और Randhawa ने साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने देश भगत यादगार हाल में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन...

Volodymyr Zelenskyy से मिले ट्रंप के खास दूत, रुस-यूक्रेन युद्ध पर की अहम बातचीत

नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन की जंग को खत्म करवाने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर कोशिश कर रहे हैं।...

चोरी में लड़कों से कम नहीं लड़कियां, डेयरी में तिजौरी से नगदी लेकर हुई फरार, देखें CCTV

बांसीः सिद्धार्थनगर नगर क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर संचालित एक कंपनी पराग डेयरी में गल्ला तोड़कर हजारों रुपये की...