Health Tips: माइग्रेन के दर्द से परेशान हैं? एक घरेलू उपाय से पाएं राहत। देसी घी की फीकी जलेबी का सेवन करें और माइग्रेन के दर्द को 21 दिनों में अलविदा कहें।
हेल्थः अगर आप माइग्रेन की समस्या से परेशान है तो आपकों इसकी समस्या से बहुत जल्द आराम मिलने वाला है। एक रिपोर्टे के अनुसार जलेबी खाने से आप माइग्रेन की समस्या से निजात पा सकते हैं। वैसे तो माइग्रेन का दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। इसकी वजह से काम करना और सोना तक मुश्किल हो जाता है। लोग दवा लेते रहते हैं मगर आराम नहीं मिलता। माइग्रेन का दर्द काफी गंभीर होता है। जब यह होता है तो आदमी बिल्कुल टूट जाता है। उठना-बैठना, काम करना कुछ भी सही से नहीं हो पाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए एक घरेलू उपचार है जो माइग्रेन में काफी राहत देता है।
रिपोर्ट के मुताबिक माइग्रेन में राहत पाने के लिए एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसमें आपको जलेबी का सेवन करना है, लेकिन एक खास वक्त होने पर। ऐसा करने से दवाओं को ज्यादा प्रभावशाली बना सकता है। माइग्रेन से राहत पाने के लिए देसी घी की बनी जलेबी रात में ले आएं। ध्यान यह रखना है कि जलेबी फीकी होनी चाहिए। इस फीकी जलेबी को अगले दिन सुबह सूरज उगने से पहले खाना है। यह उपाय 21-22 दिन तक लगातार करें। अगर आपको लगातार सिरदर्द रहता है तो भी आप इस उपाय को कर सकते हैं।