पंचकूलाः पंचकूला के प्रसिद्ध स्नेक कैचर कपल फिर से सुर्खियों में है। क्योंकि इस कपल ने तीन में तीन खतरनाक सांपों को रेस्क्यू करके जंगलों में छोड़ा है। दरअसल, सेक्टर 2 में सांप आईपीएस हिमांशु गर्ग के घर में घुस गया। इस घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। जैसे ही कोबरा आईपीएस के घर निकला तो लोग घबरा गए। तभी स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी को सूचित करके मौके पर बुलाया गया। और उस कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू करके जंगलों में छोड़ा गया।
दूसरी घटना मंगलवार की बताई जा रही है। की पंचकूला के सेक्टर 25 में 5 फुट लंबा अजगर निकला, आपको बता दे कि पंचकूला की पुलिस लाइन में बच्चों के झूलो में एक लिपटा हुआ अजगर देखा और बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया कि सांप सांप और आस पास बच्चों के माता पिता आगे। जहां सबने हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी और परवीन कुमार को मौके पर बुलाया और उस अजगर को बहुत मशक्कत के बाद काबू करके घग्गर के जंगलों में छोड़ा। वह अजगर करीब 8 फुट लंबा था। और बच्चों की नजर पर गई। नजर न पड़ती तो कोई बरी घटना घट सकती थी।
तीसरी घटना पंचकूला के सेक्टर 28 में हुई जहां डायल 112 से सूचना मिली थी। की एक पुलिस ऑफिसर तिलक राज सब इंस्पेक्टर के घर पर 5 फुट का खतरनाक सांप निकला। जहां सांप सीढ़ियों पर लिपटा हुआ था। जहां हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने उस सांप को सुरक्षित मोरनी के जंगलों में छोड़ा।
चौथी घटना भी पंचकूला के सेक्टर 28 मकान नबर 151 में हुई जहां स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात मुकेश कुमारी के घर पर करीब 7 फुट का खतरनाक सांप को रेस्क्यू किया। लवकेश कुमारी ने बताया कि मुकेश कुमारी सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी खत्म करके जैसे घर पहुंची तभी गेट के पास लिपटा हुआ। एक खतरनाक सांप देखा। तभी लवकेश कुमारी मौके पर पहुंचकर उस सांप को रेस्क्यू करके घग्गर के जंगलों में छोड़ा।
पांचवीं घटना बुधवार की बताई जा रही है। जो भी पुलिस लाइन की है। जहां चिल्ड्रन पार्क में एक खतरनाक सांप निकला जहां उस सांप को खतरनाक सांप अजगर और पायथन बोलते है। जो कि जकड़ कर इंसान को मार देता है। जिसको करीब 40 मिनट्स की मशक्कत के बाद उस अजगर को रेस्क्यू करके घग्गर के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा।

