पंचकूलाः समस्त गोभक्त, संत समाज एवं आम नागरिकों द्वारा स्वामी विश्वामित्र की अध्यक्षता में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम अतरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। गो-सेवा, सुरक्षा एवं राष्ट्रव्यापी गोवंश सम्मान हेतु भारत की 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों युक्त एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने के विषय की गंभीरता के उपरांत अभी अब तक कोई ठोस समाधानपरक कार्यवाही परिलक्षित नहीं हुई है।
स्वामी विश्वामित्र ने कहा कि एडीसी को ज्ञापन सौंप दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा। एडीसी ने कहा कि वह खुद चाहती है कि गौ हत्या बंद हो और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाएं। पूरे देश में 27 जुलाई को डीसी, एडीसी और तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपे गए। पंचकूला में 21 हजार हस्ताक्षर कर एडीसी को सौंपे गए। साथ ही उन्होंने एडीसी से मांग की कि पंचकूला में सड़कों पर गोवंश पाए जाते है, इसे भी यहां से हटाकर गौशाला में भेजा जाए।

