.
PanchkulaHaryana News: युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित भारत-2047 का सपना...

Haryana News: युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित भारत-2047 का सपना होगा साकार- कृषि मंत्री, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

पंचकूला: नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग और माई भारत, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर एवं प्रभावी प्रयास कर रही है। केंद्र एवं हरियाणा सरकार युवाओं को नई दिशा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं एवं स्टार्टअप के माध्यम से बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं के सामने नशे जैसी गंभीर चुनौती भी है। इससे बचने के लिए आवश्यक है कि युवा सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्टअप, स्वरोजगार और कौशल विकास जैसी पहल के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित कर रही है।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा “नशा मुक्त भारत अभियान” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से जुड़ा जनआंदोलन है। यह अभियान नशा मुक्त हरियाणा और नशा मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

श्याम सिंह राणा ने  कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक सदैव समाज को सकारात्मक और नई दिशा देने का कार्य करते रहे हैं। इस अभियान में भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे जन-जन तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएं, लोगों को जागरूक करें और समाज को बेहतर दिशा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्राध्यापकों ने हमेशा समाज को सकारात्मक मार्गदर्शन दिया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में प्रत्येक स्वयंसेवक इस राष्ट्रव्यापी अभियान का सक्रिय भागीदार बनकर नशा मुक्त हरियाणा और नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं। यदि वे नशे की लत का शिकार हो जाते हैं, तो उनका शिक्षा, करियर और जीवन के सपने प्रभावित हो सकते हैं। इसके विपरीत, यदि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान दें, तो वे देश के विकास, समृद्धि और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ’’नशा मुक्त भारत अभियान’’ एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, क्योंकि जागरूकता ही नशे की रोकथाम का पहला कदम है। महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को सही मार्गदर्शन दें और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से ही ऐसा वातावरण बनाया जा सकता है, जहाँ स्वास्थ्य, अनुशासन, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिले तथा नशे जैसी बुराइयों को समाप्त किया जा सके।

इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक नीरज शर्मा, एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी और राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 की प्रिंसिपल डा. खुशीला, समस्त स्टाफ सदस्य, माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Canada के जंगलों में आग, लोग घर छोड़ने को मजबूर, देखें वीडियो

वैंकूवरः पश्चिमी कनाडा में लगी आग ने विकराल रूप...

महंगाई की मारः दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम, जानें कब होगी नई कीमतें लागू

मुंबईः महाराष्ट्र में एक बार फिर गाय और भैंस...

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा, देखे वीडियो

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में...

Canada के जंगलों में आग, लोग घर छोड़ने को मजबूर, देखें वीडियो

वैंकूवरः पश्चिमी कनाडा में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग तेजी से फैल रही है,...

महंगाई की मारः दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम, जानें कब होगी नई कीमतें लागू

मुंबईः महाराष्ट्र में एक बार फिर गाय और भैंस के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। नई कीमतें...

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा, देखे वीडियो

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। आम...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल देने का मामला सामने आया है।...