Panchkulaबैडमिंटन टूर्नामेंट में पैरेंटस का हंगामा, कोच पर लगाए गंभीर आरोप, देखें...

बैडमिंटन टूर्नामेंट में पैरेंटस का हंगामा, कोच पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के पैरेंटस द्वारा जमकर हंगामा किया गया। हंगामा कर रहे पैरेंटस ने खेल विभाग की कोच सुनीता पर धांधली करने व बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं। हंगामा इतना बढ़ गया कि डायल 112 की टीम को कॉल कर बुलाया गया। डायल 112 की टीम ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। उसके बाद खेल आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों को कॉल कर मौके पर बुलाया गया। क्योंकि मौके पर समिति से जुड़े मुख्य पदाधिकारी मौजूद नहीं थे।

पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अश्विनी गुप्ता मैमोरियल डिस्ट्रिक बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियनशिप चल रही है, इस दौरान अचानक हंगामा हो गया। हंगामा करने वाले खिलाड़ियों के परिजनों ने कहा कि आयोजन समिति ने पूरा जिम्मा सरकारी बैडमिंटन कोच सुनीता को सौंप रखा है। उसके ग्राउंड के बच्चों को स्मूथ मैच देने के लिए वह मनमर्जी से ग्रुप में फेरबदल कर रही है। अंडर-11 बच्चों को भी अंडर-13 ग्रुप में खिलाया जा रहा है। पंचकूला निवासी अमित बंसल ने बताया कि उनके बच्चे को अंडर-11 कैटेगिरी में शामिल किया गया है। जब मुकाबले का समय आया तो उसे अंडर-13 में शामिल कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने सवाल उठाया तो उन्हें एक बच्चे का नाम बताया गया कि उसके साथ ही मैच करवा देंगे।

ये सरासर धांधली कर रहे हैं। सुनीता कोच अपने बच्चों को जितवाने के लिए ऐसा कर रही हैं। पंचकूला निवासी राज चाबा ने बताया कि उनके बेटे कियान को पहले मैच में बाई मिल गई थी। उन्हें बताया गया कि शाम को 3:40 मैच हो गया। लेकिन कुछ देर बाद ही अनाउंसमेंट हो गई। जब वे पूछने गए तो बताया गया कि अनिरूद्ध बंसल के साथ उनके बेटे का मैच है। जबकि रोस्टर के अनुसार मैच शंशाक के साथ होना था। मनमर्जी कर रोस्टर को खुद ही बाद में बदला जा रहा है। जो कि गलत है, मसला हार-जीत का नहीं है। मामला धांधली का है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। जब पूरे मामले को लेकर महासचिव पार्थ गुप्ता व सचिव अरूण गुप्ता से फोन कर घटना के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनकी नॉलेज में नहीं है। वे पहले इस मामले का पता करवाते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...