- Advertisement -
spot_img
HomeHaryanaHaryana News: घर में घुस पशु व्यापारी का गला काट की हत्या,...

Haryana News: घर में घुस पशु व्यापारी का गला काट की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणाः फतेहाबाद में एक पशु व्यापारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी अनुसार रिश्तेदार और उसके साथियों ने पैसे के लेन-देन में उस पर चाकू से हमला किया। घटना रतिया के लांबा गांव की है। मृतक की पहचान विनोद कुमार (42) के रूप में हुई है। वह पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है।

पुलिस ने व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर रिश्तेदार और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पड़ोस में ही उसका रिश्तेदार सुखदेव सिंह भी रहता है। दोनों का पैसे के लेनदेन का कोई मामला था। इसी मामले को लेकर देर रात सुखदेव सिंह अपने 2-3 साथियों के साथ विनोद कुमार के घर आया। आते ही सुखदेव व उसके साथियों ने चाकू से विनोद पर हमला कर दिया। गला कटने की वजह से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी सुखदेव सिंह को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page