Loading...
HomeTechAI के नाम पर Hackers ने लूटे लाखों, 25 देशों में हो...

AI के नाम पर Hackers ने लूटे लाखों, 25 देशों में हो रहा था App का इस्तेमाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: डेटा लीक का एक नया मामला सामने आया है। इस मामले में दो ऐप ने लाखों स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा लीक किया है। इसमें एक एआई टूल्स भी मौजूद हैं। ये जानकारी फॉर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में दी है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे। इन ऐप्स को करीबन 25 देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Video AI Art Generator&Maker नाम का ऐप है। इसे 5 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है। इसे 11 हजार से ज्यादा रिव्यू हासिल हुए हैं।

15 लाख फोटो और 3.85 लाख वीडियो हुए लीक

फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Deo AI Art Generator & Maker ऐप के कारण से 15 लाख से ज्यादा यूजर इमेज 3.85 लाख वीडियो और कई AI Generated फाइल्स लीक हुई है। रिसर्चर ने पता लगाया है कि प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप में गलत तरीके से कॉन्फिगर हुए Google Cloud Storage बकेट के कारण से मीडिया फाइल्स तक बिना ऑथेंटिकेशन के एक्सेस संभव हो पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल मिलाकर 12Tb से ज्यादा डेटा यानी ऐप के 13 जून 2023 को लॉन्च होने के बाद से जमा 82.7 लाख फाइल्स लीक हो गई है हालांकि अब ये ऐप प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

दूसरे ऐप का नाम

दूसरा ऐप IDMerit और दोनों ही ऐप के डेवलपर हैं। रिपोर्ट में बताया है कि इस ऐप से वो डेटा लीक हुआ है जिसका आमतौर पर इस्तेमाल KYC में किया जाता है। KYC डिटेल्स में आमतौर पर Identity Document, Address, Phone number और बाकी पर्सनल डिटेल्स भी शामिल होती हैं। इसका इस्तेमाल बैंकिंग में किया जाता है। इस डेटा लीक का असर अमेरिका के साथ-साथ करीबन 25 देशों पर होता है। इसमें जर्मनी, फ्रांस, चीन और ब्राजील जैसे देशों के भी नाम शामिल हैं।

ऐसे करें खुद को सुरक्षित

प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से किसी भी न्यू ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी पहचान को इस्तेमाल कर लें। खासतौर पर डेवलपर का प्रोफाइल चेक करें। हम यह सलाह देते हैं कि गूगल से वेरिफाइड बैच का इस्तेमाल करें।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page