.
Una‘परिचय-26 : Discover Thyself’ का भव्य समापन

‘परिचय-26 : Discover Thyself’ का भव्य समापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित:  राजकीय महाविद्यालय ऊना में एमबीए एवं एमसीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-26 : Discover Thyself’ का समापन शैक्षणिक, प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण से परिचित करवाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, कौशल एवं आत्मविश्वास के विकास के लिए प्रेरित करना रहा।

समापन समारोह के अवसर पर Bebo Technologies Pvt. Ltd. के शुभम शर्मा ने “AI and Emerging Technologies” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उभरती प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं तथा तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों के अनुरूप अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के सांस्कृतिक चरण में एमबीए की छात्रा ने मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि एमसीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण भांगड़ा प्रस्तुत कर समारोह में ऊर्जा और उमंग भर दी। इसके पश्चात समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. आकृति शर्मा, IPS ने विद्यार्थियों से संवाद किया। एमबीए विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. आकृति शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ UPSC की तैयारी एवं सफलता से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अनुशासन, निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह दी तथा पुस्तक-पठन को ज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने ध्यान (Meditation) को एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन के लिए उपयोगी बताते हुए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने का सुझाव दिया।

समारोह में एमसीए विद्यार्थियों ने हिमाचली लोकनृत्य नाटी की आकर्षक प्रस्तुति देकर हिमाचली संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इसके बाद एमबीए विद्यार्थियों ने जोशपूर्ण भांगड़ा प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. आकृति शर्मा को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। एमबीए एवं एमसीए विभाग की समन्वयक डॉ. प्रोमिला देवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन अवसर पर एमसीए विद्यार्थियों ने पारंपरिक गिद्धा प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर प्रो. पुनीत प्रेम, डॉ. सुरेश, प्रो. शशि एवं डॉ. मदन सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : सुमन सैनी

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा...

Jalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला जादू-टोना विवाद में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के महेंद्रू मोहल्ला के जादू-टोना करने...

हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों...

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच की सुविधा अब बिल्कुल मुफ्त

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने जारी की 114 करोड़ रुपये की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : सुमन सैनी

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) नागरिक...

Jalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला जादू-टोना विवाद में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के महेंद्रू मोहल्ला के जादू-टोना करने के मामले में दूसरा पक्ष मीडिया के सामने आया है।...

हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में किराये के भवनों में...

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच की सुविधा अब बिल्कुल मुफ्त

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि बागवानी किसानों के हित में...