ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त जिला ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी इकाई द्वारा पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। जिला रेड क्रॉस सोसायटी ऊना सामुदायिक सेवाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जिले में स्वयंसेवी संगठनों और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. रेखा शर्मा, प्राचार्य ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब,रेड क्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी डॉ. श्रुति कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार तथा रोवर हेड प्रो. कमलेश कुमार उपस्थित रहे। रेड रिबन क्लब के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने रेड रिबन क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।