.
Haryana Govtखेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने जारी की 114...

खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने जारी की 114 करोड़ रुपये की राशि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण एवं सुधारीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा फिलहाल 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग द्वारा इस राशि के माध्यम से विभिन्न खेल स्टेडियमों में आवश्यक सुधार एवं विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

खेल राज्य मंत्री शुक्रवार को जींद के डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों की सुनवाई कर रहे थे। बैठक में 13 शिकायतें एवं परिवाद समाधान के लिए रखे गए, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष परिवादों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सभी विभागों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनहित से जुड़े मामलों को अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर लें तथा शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने...

कुरुक्षेत्र में कल मनाई जाएगी महर्षि बाल्मीकि जयंती

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली बददी,सचिन बैंसल: एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और गलत...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, दो पिस्टल व दो मैगजीन के साथ 2 युवक काबू, देखें वीडियो

मोगाः जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस टीम कार्रवाई करते...