Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaघर पर गोलियां चलाने के मामले में Gippy Grewal का आया बड़ा...

घर पर गोलियां चलाने के मामले में Gippy Grewal का आया बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा में स्थित घर पर दो दिन पहले हमलावारों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना के कुछ देर बाद हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लारेंस बिश्नोई द्वारा ली गई। वहीं घटना के 11 घंटे बीत जाने के बाद की लारेंस बिश्नोई की ओर से ड़ाली गई पोस्ट पर गिप्पी ग्रेवाल ने हैरानी जाहिर की। गिप्पी ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि लारेंस बिश्नोई से कभी बात नहीं हुई और न ही उनको जानते हैं। पोस्ट देख कर हैरानी हुई। गिप्पी ग्रेवाल ने सलमान खान से दोस्ती से भी इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दो बार सलमान खान से मिले हैं। पहले जब वह बिग बॉस में गए थे।

वहीं दूसरी बार अपनी फिल्म मौजां के ट्रेलर लांच पर आए थे। पंजाबी गायक ने कहा कि जिस समय गोलीबारी हुई वह घर पर मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने चार गोलियां चलाई जो उनकी गाड़ी व गैरेज पर लगी। यह गोली उनकी लेम्बोर्गिनी पर लगी है। गिप्पी कुछ समय पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुए है। ध्यान रहे कि कनाडा में बीते शनिवार पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई। यह दावा लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने किया है। कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है। जहां पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी लारेंस ग्रुप ने करवाई है।

हालाकि गिप्पी ग्रेवाल का इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया पर बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने, तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था। जब तक विक्की मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तुम आगे-पीछे फिरते थे, बाद में सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुम्हें रडार में आ गया तू भी अब बताते हैं तुम्हें, ये ट्रेलर दिखाया है तुम्हें, अब फिल्म जल्द रिलीज होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -