चंडीगढ़ : स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब द्वारा पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911 की धारा 13-ए के अंतर्गत दिनांक 21 मई 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 03/01/Elections(S-2)/MEB/2026/
नामांकन पत्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 (सोमवार) निर्धारित की गई है। यह नामांकन पत्रों की जांच 2 जून 2026 (मंगलवार) को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 (बुधवार) दोपहर 3:00 बजे तक होगी। इन नगर परिषदों के लिए मतदान 10 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक करवाया जाएगा।
मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी। राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उन नगर परिषदों के अधिकार क्षेत्र में, जहां चुनाव होने हैं, आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।
