Encounter India
HomePunjabJalandharJalandhar News: युवक ने ट्रेन के आगे आकर जीवन लीला की समाप्त,...

Jalandhar News: युवक ने ट्रेन के आगे आकर जीवन लीला की समाप्त, आरोप- मारपीट से था प्रताड़ित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शिव नगर इलाके में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां नीतीश कुमार नामक एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और मौसी के बेटे ने आरोप लगाया है कि नीतीश के साथ कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह मारपीट और प्रताड़ना की गई थी, जिससे तंग आकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं होता, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

नीतीश का किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना स्थल के बिल्कुल सामने ही उसका घर है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही डिवीजन-1 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

नीतीश की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक चार साल का छोटा बच्चा छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि नीतीश का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों दो महिलाएं भी शामिल थी। उसने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की थी और उसकी टी-शर्ट तक फाड़ दी थी।

मृतक के मौसी के बेटे ने बताया कि नीतीश बहुत ही सीधा लड़का था और अपने काम से काम रखता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इलाके में नशे का व्यापार करते हैं और उन्होंने ही नीतीश को प्रताड़ित किया। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त धारा के तहत मामला दर्ज नहीं करती वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -