.
FirozpurPunjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit...

Punjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit Shah की Jalandhar यात्रा का भी जिक्र, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब में लगाातर सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही है। वहीं आज फिर से सरकारी स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे के बीच एक सरकारी गर्ल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात ई-मेल से यह धमकी भरा संदेश भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। ई-मेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली।

धमकी भरे ई-मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे का भी जिक्र किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, कई स्कूलों की ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल में 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे के दौरान बम धमाके से जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। इस धमकी की ज़िम्मेदारी ‘पंजाब हुल खालिस्तान’ और ‘नशा हुल खालिस्तान’ नाम के गुटों ने ली है। जिसके बाद प्रशासन द्वार मौके पर पहुंचकर स्कूल के कमरों, परिसर और आसपास के इलाके की जांच की गई।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने खास सावधानी बरती। पुलिस टीमों ने पूरे परिसर को खंगाला और किसी भी संदिग्ध चीज की जांच की। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई थी। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ई-मेल किस आईडी से भेजा गया और इसके पीछे कौन है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की साइबर टीम भी ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही है। फिलहाल स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। धमकी के संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का...

Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में भाई लालो जी का जन्मदिन श्रद्धा से मनाया, देखें वीडियो

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सचखंड श्री दरबार...

Jalandhar News: सासंद कर्मवीर बौद्ध के सामने उठा सासंद चन्नी का मुद्दा, महंगााई और नशे को लेकर भाजपा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश भर में महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ निशाने साधे। ऐसे में आज कांग्रेस...

Meharchand Polytechnic College में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की अध्यक्षता...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला रोज पार्क में...

Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चौंकी इंचार्ज...