.
JalandharJalandhar News: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने...

Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चौंकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल के पास व्यक्ति शिकायत देने के लिए गया, जहां उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले नंगल गांव में करण नामक लड़के ने नशा तस्कर को काबू किया था। ऐसे में गांव में नशा बिकने को लेकर करण ने तस्कर के खिलाफ थाने में सूचना दी। ऐसे में पीड़ित 3 दिन लगातार शिकायत देने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। आरोप है कि उसकी शिकायत थाने में नहीं लिखी गई।

जिसके बाद बीते दिन वह 3 बार शिकायत देने के लिए गया तो एएसआई हरदयाल द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। वहीं घटना को लेकर कांग्रेस नेता अंगद दत्ता का पुलिस के साथ विवाद होने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अंगद दत्ता थाने में गया और कह रहा कि दो दिन पहले तस्कर को पकड़ा था और उन्होंने तस्कर के खिलाफ क्या कार्रवाई की। जिसके बाद वह एएसआई से अधिकारियों के फोन आने के बारे में पूछा गया।

इस दौरान कार्रवाई को लेकर एएसआई ने कहाकि उनके पास कोई तस्कर नहीं आया। जिसके बाद एएसआई भड़क गया और कहने लगा कि कह दें चौंकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा। वहीं वीडियो बनती देख एएसआई कुर्सी से उठा और उसने वीडियो बंद करवा दी। हालांकि इस मामले को लेकर एएसआई का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं घटना को लेकर कांग्रेस नेता अंगद दत्ता ने कहा कि दो दिन पहले कैंट के नंगल गांव में नशे की सप्लाई करने व्यक्ति आया और लोगों ने उसे काबू किया।

जिसके बाद वह हमला करके मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर गांव वासी रोजाना शिकायत देने के लिए जाता था और चौंकी में कोई अधिकारी नहीं मिल रहा था। ऐसे में देर रात वह चौकी इंचार्ज के पास शिकायत देने के लिए गया और चौंकी इंचार्ज द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। जिसके बाद उसने घटना को लेकर उससे बात की और वह खुद थाने में गए, जहां एएसआई ने कहाकि जहां शिकायत करनी कर दें उसने कोई कार्रवाई नहीं करनी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का...

Punjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit Shah की Jalandhar यात्रा का भी जिक्र, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में लगाातर सरकारी इमारतों और स्कूलों को...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में भाई लालो जी का जन्मदिन श्रद्धा से मनाया, देखें वीडियो

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सचखंड श्री दरबार...

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान)...

Meharchand Polytechnic College में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की अध्यक्षता...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला रोज पार्क में...

Punjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit Shah की Jalandhar यात्रा का भी जिक्र, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में लगाातर सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही है। वहीं...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में भाई लालो जी का जन्मदिन श्रद्धा से मनाया, देखें वीडियो

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सचखंड श्री दरबार साहिब के पूरे प्रशासन ने महान गुरसिख भाई लालो जी...