Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalमेडिकल जांच के बाद फिर जेल भेजे गए पाकिस्तान के पूर्व पीएम...

मेडिकल जांच के बाद फिर जेल भेजे गए पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan, मंत्री अताउल्लाह ने की पुष्टि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद आज सुबह फिर अदियाला की जेल में भेज दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनको गुरुवार देर रात इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अब मेडिकली तौर पर फिट बता दिया है। इसके बाद उन्हें सुबह करीबन 5 बजे वापिस जेल में भेज दिया गया है।

डॉक्टरों की टीम ने शुरु की जांच

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार की ओर से इसकी ओर पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि इमरान खान को 20 और 21 अगस्त की रात में उचित सुरक्षा व्यवस्था के बीच में अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में खास डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच भी की।

मेडिकल तौर पर पाया गया फिट

इस टीम में आंखों के डॉक्टर, दिल के रोग एक्सपर्ट्स औऱ फिजिशियन भी शामिल थे। मंत्री के अनुसार. डॉक्टरों ने पूरी जांच की इसके बाद ही इमरान खान को मेडिकल तौर पर फिट पाया गया है। उनकी बहन उज्मा खान भी जांच और इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे आदेश

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 18 अगस्त को इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में ले जाने का आदेश दिया था। कोर्ट के सामने पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट में भी उनको लेवल थ्री प्लस एंग्जायटी का शिकार बताया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि उनको दो दिन के अंदर अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर तक वहीं पर रखा जाए। इमरान खान के साथी जुल्फी बुखारी ने भी अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की पुष्टि की थी। पीटीआई लगातार उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जता रही है। पार्टी और उनके परिवार का यह कहना है कि जेल में उन्हें पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही है।

अदियाला जेल में बंद है इमरान खान

इमरान खान की आंखों की समस्या भी लंबे समय से चिंता का कारण बनी हुई है। उनको दाई आंख की सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन नाम की बीमारी है। इस समस्या का इलाज उन्हें पिछले कुछ महीनों में कई बार इस्लामाबाद के पाकिस्तान के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया था।

इमरान खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद है। उनको भ्रष्टाचार समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उनकी पार्टी और परिवार लगातार अच्छे इलाज, परिवार से मुलाकात और वकीलों से मिलने की सुविधा की मांग कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा...

हरियाणा में लागू करेंगे “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम : Shyam Singh Rana

जल सुरक्षा को सुदृढ़ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को...

प्रदेश में जरुरी दवाईयों और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे : Aarti Singh Rao

PJIMS रोहतक की सुविधाओं में होगा इजाफा चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश...

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक भीषण हादसा हुआ। एक धार्मिक...

Punjab News: व्यापारी को GST विभाग की राशि अदा ना करना पड़ा महंगा, अब हो रही नीलामी, देखें वीडियो

मोगाः आमतौर पर जब लोगों की किसी सरकारी विभाग की अदायगी होती है, तो वे उस अदायगी को लेकर...

Jalandhar News: बंद के दौरान दूल्हे की रोकी कार, रास्ते बंद पर लोगों में रोष, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद की कॉल...