Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtप्रदेश में जरुरी दवाईयों और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे...

प्रदेश में जरुरी दवाईयों और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे : Aarti Singh Rao

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

PJIMS रोहतक की सुविधाओं में होगा इजाफा

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण दवाओं एवं आधुनिक नैदानिक सुविधाओं ( डायग्नोस्टिक फैसिलिटीज) की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे , इसके लिए आवश्यकता अनुसार दवाओं और मशीनों की खरीद की जा रही है।

यह जानकारी स्पेशल हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की अध्यक्षता करने के बाद आज यहां दी। इस कमेटी की बैठक में “हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड” के माध्यम से राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई प्रमुख खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

कमेटी ने राज्य भर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए “हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड” के माध्यम से लगभग ₹97 करोड़ मूल्य की 117 महत्वपूर्ण और आवश्यक दवाओं की खरीद को स्वीकृति दी है। स्वीकृत दवाओं में इंजेक्टेबल दवाएं, एंटीबायोटिक्स, एंटीसाइकोटिक दवाएं, एंटीडायबिटिक दवाएं, कार्डियोवैस्कुलर दवाएं और विभिन्न बीमारियों के इलाज एवं प्रबंधन के लिए आवश्यक अन्य दवाएं शामिल हैं। इस खरीद के दौरान गुणवत्ता, लागत-प्रभावी क्षमता और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया जाएगा , जिससे सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में मरीजों को आवश्यक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

इसके अलावा, उन्नत रक्त जांच एवं नैदानिक क्षमताओं को मजबूत करने और मरीजों की सुरक्षा व देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से कमेटी ने पीजीआईएमएस, रोहतक के ब्लड बैंक सेंटर के लिए लगभग ₹2.40 करोड़ की लागत से एक आईडी -एनएटी (ID-NAT) पूरी तरह से स्वचालित प्रणाली की एकमुश्त खरीद को मंजूरी दी गई है। साथ ही, इमेजिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण और सटीक व समय पर निदान की सुविधा के लिए पीजीआईएमएस, रोहतक के लिए दो वर्ष के रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत लगभग ₹2.20 करोड़ की लागत से एक डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम विथ फ्लोरोस्कोपी की मंजूरी भी दी गई।

जिला स्तरीय नेत्र-देखभाल सेवाओं को मजबूत करने और विशिष्ट नेत्र-देखभाल जांच तक पहुंच में सुधार करने के लिए कमेटी ने हरियाणा के 22 जिला नागरिक अस्पतालों के लिए दो वर्ष के रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत ₹6.62 करोड़ की अनुमानित लागत से 22 ऑप्टिकल कोहेरेंस टोनोमीटर की खरीद को हरी झंडी दी। इसके अतिरिक्त, रक्तप्रवाह संक्रमणों का त्वरित और विश्वसनीय पता लगाने व समय पर उचित इलाज में सहायता के लिए हरियाणा के जिला नागरिक अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए दो वर्ष के रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत ₹2.06 करोड़ की लागत से 19 “फुली-ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर सिस्टम” की खरीद को भी मंजूरी दी गई।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि स्पेशल हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी ने जो उक्त दवाओं , मशीनों एवं अन्य सुविधाओं को राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए खरीद करने की मंजूरी दी है , यह सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण दवाओं एवं आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हरियाणा के लोगों को सुलभ, समयबद्ध और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर में हुए धमाके पर जांच में जुटी FSL Team, SP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला में थाना रमदास के अधीन गांव जट्ट्टां...

Punjab News: इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के भट्टिया इलाके की गगनदीप कालोनमें दो...

30 September तक पेंशनभोगी प्रस्तुत कर सकते हैं जीवन प्रमाण-पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश कोषागार नियमों तथा वित्त विभाग द्वारा...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर धरने में फंसी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर से बाया जालंधर होकर खाटू शाम...

Jalandhar News: करतार बस और बाइक की टक्कर में दंपति की मौत

जालंधर, ENS: 'करतार' कंपनी की सफेद बस की चपेट...

Punjab News: घर में हुए धमाके पर जांच में जुटी FSL Team, SP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला में थाना रमदास के अधीन गांव जट्ट्टां में एक घर के अंदर धमाका होने की घटना से...

Punjab News: इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के भट्टिया इलाके की गगनदीप कालोनमें दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान जमकर ईंटा-पत्थर...

30 September तक पेंशनभोगी प्रस्तुत कर सकते हैं जीवन प्रमाण-पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश कोषागार नियमों तथा वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के प्रावधानों के अंतर्गत पेंशनभोगी 30 सितम्बर, 2026...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर धरने में फंसी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर से बाया जालंधर होकर खाटू शाम जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की बस पंजाब बंद की...