Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6...

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक भीषण हादसा हुआ। एक धार्मिक स्थल से माथा टेक कर लौट रहे 6 साल की बच्ची और उसके माता-पिता की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनय कुमार, उसकी पत्नी सुमन और 6 वर्षीय बेटी कविशा, निवासी गांव भामियां लुधियाना के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला लुधियाना के गांव भामीया के रहने वाले मृतक पति-पत्नी और उनकी बेटी अपनी एक्टिवा पर और उनके अन्य रिश्तेदार मोटरसाइकिल पर सवार होकर नकोदर एक धार्मिक स्थल से माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान जब गांव हरीपुर और प्रतापपुर के पास पहुंचे तो कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया गया और विनय को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई और अन्य घायलों का इलाज जारी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कार सवार रविंद्र सिंह ने बताया कि लुधियाना से नूरमहल की ओर जा रहे थे कि अचानक एक्टिवा सवार से पता नहीं कैसे टक्कर हो गई। हादसे में विनय भी घायल हुए। उनकी बाईं टांग की हड्डी टूट गई थी।

एसडीएच फिल्लौर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रेफर किया गया। वहीं हादसे में घायल एक अन्य बच्चे के सिर पर मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार और पट्टी के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई है। हादसे में कार ड्राइवर रूपिंदर सिंह भी घायल हुआ। उसके नाक और हाथों पर चोट आई है। नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका के चलते उसका इलाज एसडीएच फिल्लौर में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर के स्वस्थ होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना फिल्लौर से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि हादसे संबंधी जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर में हुए धमाके पर जांच में जुटी FSL Team, SP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला में थाना रमदास के अधीन गांव जट्ट्टां...

Punjab News: इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के भट्टिया इलाके की गगनदीप कालोनमें दो...

30 September तक पेंशनभोगी प्रस्तुत कर सकते हैं जीवन प्रमाण-पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश कोषागार नियमों तथा वित्त विभाग द्वारा...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर धरने में फंसी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर से बाया जालंधर होकर खाटू शाम...

Jalandhar News: करतार बस और बाइक की टक्कर में दंपति की मौत

जालंधर, ENS: 'करतार' कंपनी की सफेद बस की चपेट...

Punjab News: घर में हुए धमाके पर जांच में जुटी FSL Team, SP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला में थाना रमदास के अधीन गांव जट्ट्टां में एक घर के अंदर धमाका होने की घटना से...

Punjab News: इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के भट्टिया इलाके की गगनदीप कालोनमें दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान जमकर ईंटा-पत्थर...

30 September तक पेंशनभोगी प्रस्तुत कर सकते हैं जीवन प्रमाण-पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश कोषागार नियमों तथा वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के प्रावधानों के अंतर्गत पेंशनभोगी 30 सितम्बर, 2026...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर धरने में फंसी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर से बाया जालंधर होकर खाटू शाम जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की बस पंजाब बंद की...