Girl in a jacket
HomeNationalदिनदहाड़े Gun Point पर ज्वेलरी शोरूम से 20 लाख के गहने लेकर...

दिनदहाड़े Gun Point पर ज्वेलरी शोरूम से 20 लाख के गहने लेकर 5 बदमाश फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार के पटना में दिन दहाड़े गन प्वाइंट पर श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स शॉप पर लूट की वारदात को हेलमेट पहने 5 बदमाश ने अंजाम दिया। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित भारत गैस गोदाम गली की है। दरअसल, बदमाश ज्वेलरी शोरूम में घुसे और ग्राहकों को हटने को कहने लगे। जिसके बाद दुकान मालिक से गन पॉइंट पर गहनों के डिब्बे निकालने के लिए कहा। जहां दुकानदार ने आनाकानी की तो उसके सिर पर पिस्तौल के बट से हमल कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के दौरान डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान के मालिक धनंजय कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदार धनंजय कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। विरोध करने पर अपराधियों ने बेरहमी दिखाते हुए उनके सिर पर पिस्टल की बट से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए।

घायल हालत में ही उन्होंने दुकान से बाहर कूदकर सड़क पर शोर मचाया, जिसके बाद अपराधी तेजी से मौके से फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार अपराधी करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर ले गए। लूटे गए सामान में लगभग 100 ग्राम सोने के जेवर और करीब 3 किलो चांदी के गहने शामिल हैं। लुटेरों ने महज 5 मिनट में डकैती को अंजाम दिया। हथियार लहराते हुए अपराधी बड़ी आसानी से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल दुकानदार को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में 5 अपराधियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -