Girl in a jacket
HomeNationalघर में रखी घास से लगी आग, आसपास के 40 घर जले

घर में रखी घास से लगी आग, आसपास के 40 घर जले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मूः किश्तवाड़ जिले की वारवान तहसील के पहाड़ी इलाके मालवारन में आग लगने से कम से कम 40 घर जलकर खाक हो गए। घनी आबादी वाले इलाके में एक घर में रखे घास में आग लग गई और आसपास के घरों में फैल गई, जो ज्यादातर लकड़ी के बने थे। घर के मालिक ने सर्दियों में मवेशियों को खिलाने के लिए घास जमा कर रखी थी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग में करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार शवन ने रेड क्रॉस राहत के तहत प्रभावित परिवारों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए आस-पास के इलाके में रहने की व्यवस्था की है। रिपोर्टों से पता चला है कि इस भीषण आग में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने आग को फैलने से रोकने के लिए कुछ ढांचों को भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के प्रयास देर शाम तक जारी रहे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -