Girl in a jacket
HomeHimachalयूनिवर्सिटी में लगी आग, 14 लोग जिंदा जले, कई छात्र झुलसे

यूनिवर्सिटी में लगी आग, 14 लोग जिंदा जले, कई छात्र झुलसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : इराक की एक यूनिवर्सिटी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक विश्वविद्यालय के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कुर्दिस्तान क्षेत्र में एरबिल प्रांत के सोरन शहर में शुक्रवार रात आग लगने से चौदह लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य झुलस गए।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

स्वास्थ्य विभाग के एक बयान में कहा गया है कि आग सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी। जहां विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक रहते थे। इसके बाद आग 5 मंजिला पूरी इमारत में फैल गई। बयान में बताया गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।  

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बताया जा रहा है कि मृतकों में छात्र और शिक्षक शामिल हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों में कितने छात्र और टीचर हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर इलाज किया जा रहा है। कुछ लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -