HomeNationalPunjab आ रही Train में लगी आग, मची अफरा-तफरी, Pointsman की सतर्कता...

Punjab आ रही Train में लगी आग, मची अफरा-तफरी, Pointsman की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धौलपुरः बुधवार सुबह एक नॉन-स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में आग लगने का मामला सामने आया है। सुबह करीब 5:52 बजे हुई इस घटना को पॉइंट्स मैन ने देखा, जिसने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। स्टेशन कर्मचारियों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। यह ट्रेन दुर्ग (छत्तीसगढ़) से लुधियाना (पंजाब) जा रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन नंबर 15549 की ब्रेक पेडल में अचानक आग लग गई। इस दौरान पॉइंट्स मैन ने जनरल कोच के ब्रेक पेडल से धुआं और आग निकलते देख तुरंत हरी झंडी की जगह लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने का इशारा किया। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर और इंजीनियरों को दी गई। ट्रेन को स्टेशन के आउटर पर रुकवाया गया और जाम हुए ब्रेक को ठीक किया गया। मरम्मत के बाद करीब 6:30 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना मिलते ही उसमें सवार यात्री घबरा गए और ट्रेन रुकते ही नीचे उतर गए। ट्रेन रुकते ही धौलपुर रेलवे स्टेशन के इंजीनियर और स्टेशन मास्टर रामवीर मीना मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद कोच के ब्रेक पेडल को ठीक कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी की वजह से ब्रेक में अचानक आग लगी थी, जिसे ट्रेन में मौजूद फायर इक्विपमेंट की मदद से बुझा दिया गया। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से शुरू हुई थी, जो सुबह करीब 5:52 पर धौलपुर रेलवे स्टेशन को क्रॉस करते हुए आगरा की ओर जा रही थी। ग्वालियर स्टॉपेज के बाद ट्रेन का अगला स्टॉपेज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है। जहां ट्रेन को रूकना था, यह ट्रेन दुर्ग स्टेशन से शुरू होकर लुधियाना जंक्शन तक जाती है। मौके पर तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -